विश्व की नदियाँ
एशिया
➡️यांग्सी नदी:- ये एशिया की सबसे लम्बी नदी है जो की तिब्बत पठार से निकलती है, और बहती हुई चीन सागर में गिरती है। यह विश्व की तीसरी लम्बी नदी है।
Note:- तिब्बत का पठार विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई वाला पठार है जोकि तिब्बत में स्थित है
🔹 तिब्बत के पठार को पामीर के पठार के नाम से जाना जाता है।
➡️ह्वंगहो नदी : - एशिया की दूसरी सबसे लम्बी नहीं है।
🔹इस नदी का उद्गम कुनलुन पर्वत से होता है, इसे पीली नदी (yellow River) के नाम से भी जाना जाता है ।
🔹इस नदी में अधिक बाढ़ आने के कारण इसे चीन का शौक भी कहा जाता है, विश्व की सर्वाधिक विश्वासघाती नदी भी इसे कहा जाता है।
➡️मेकांग नदी : - मेकांग नदी दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी नदी है, यह कुल छ: देशों से होकर बहती है, यह तिब्बत के पठार से निकलकर चीन, म्यांमार, थाइलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया एवं वियतनाम से होकर बहती हुई दक्षिण चीन सागर में किरती है. मेकांग नदी को दक्षिण-पूर्व एशिया की डेन्यूब एवं गंगा कहा जाता है।
➡️सालवीन नदी:-ये नदी भी तिब्बत के पठार से निकलती है जो की दक्षिण की ओर बहती म्यांमार एवं थाइलैंड से अंडमान सागर में गिरती हैं। इसे बर्मा में थानलवीन एवं थाइलैंड में साल्वीन के नाम से जाना जाता है।
➡️इरावती नदी :- इरावती या दुरावदी बर्मा की एक प्रमुख नदी है। यह नदी बर्मा के उत्तर से दक्षिण दिशा में बहुते हुए बर्मा को दो भाग में विभाजित करती है। यह बर्मा में बहने वाली सबसे लंबी नदी हैं। इरावती नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी हैं।
➡️महावेली गंगा:- ये श्रीलंका में बहने वाली सबसे लम्बी नदी हैं। ये दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है।
➡️आमूर, ओब, लीना नदी :-
🔹 ये तीनो नदियाँ रूस की प्रमुख नदियाँ है।
🔹 आमूर नदी रूस और चीन की अंतराष्ट्रीय सीमा बनाती है।
🔹ये तीनो नदियाँ उत्तर की ओर बहती है।
यूरोप
➡️वोल्गा नदी :- वोल्गा नदी युरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे की सबसे लंबी नदी है। ये वल्दाई पहाड़ से निकलती है और कैस्पियन सागर में गिर जाती हैं।
➡️डेन्यूब नदी(2850km) :- ये यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जोकि जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वत से निकलती है। बहती हुई काले सागर में गिर जाती है। गह 10 देशों से होकर गुजरती हैं, जर्मनी, हंगरी, रोमानिया, ऑस्ट्रिया सर्विया, बुल्गारिया, कोएशिया, मेल्दोवा, यूक्रेज, स्लोवाकिया ।यह रोमानिया के माध्यम से काला सागर में प्रवेश करती है,
➡️नीपर नदी: - यूरोप की एक प्रमुख नदी है, जो रूस के सोमोलेस्क नामक स्थान के पास निकलकर रूस ,बेलारूस और यूक्रेन में बहने के बाद काला सागर में गिरती है। यह बेलारूस और यूक्रेन की सबसे लंबी नदी है।
➡️राइन नदी:- ये नदी विश्व की सबसे व्यस्ततम आंतरिक जल परिवहन मार्ग है।
🔹 इसी नदी पर यूरोप का सबसे व्यस्ततम रॉटरडम बंदरगाह (नीदरलैंड) स्थित है। इस लिए इस नदी को यूरोपीय व्यापार की जीवन देखा कहा जाता है।
🔹ये नदी आल्प्स पर्वत पर Rift Valley ( भ्रंश घाटी) से निकलती है और बहती हुई उत्तरी सागर में मिल जाती है।
🔹इस नदी को 'कोयला नदी' के नाम से जानी जाती है
➡️पो नदी:- ये नदी ईटली में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। जिसे ईटली की गंगा के नाम से जाना जाता है।
➡️डॉन नदी:- रूस की प्रमुख नदी है जो पश्चिमी रूस से
निकलती है और बहती हुई एजोव सागर में गिर जाती है
➡️टाइबर नदी: - ईटली में बहने वाली प्रमुख नदी है इसी नदी के किनारे ईटली की राजधानी रोम बसा है।
➡️टेम्स नदी:- इंग्लैंड की राजधानी लंदन इसी नदी के किनारे बसा है।
अफ्रीका
🔹नील नदी श्वेत नील और ब्लू नील नदी से मिलकर बनी है।
🔹श्वेत नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और
ब्लू नील इथियोपिया की ताना झील से निकलती है।
🔹 "ये दोनों नदी उत्तरी सुडान की राजधानी खारतूम के पास आकर मिलती है, मिलने के बाद ये नील नही कहलाती है, और आगे बहते हुए भूमध्य सागर में गिर जाती है,
➡️जायरे नदीं:- इसे कांगो नदी भी कहा जाता है। ये अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, ये नदी भूमध्य रेखा को 2 बार काटती है।
➡️ लिंपोपो नदी:- ये दक्षिण अफ्रीका से निकलती है जो कि बहते हुए हिंद महासागर में गिर जाती है, ये नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
➡️नाइजर नदी:- इस नदी को oil River के नाम से जाना जाता हैं।जो पश्चिम अफ्रीका से निकलकर गिनी की खाड़ी गिर जाती हैं।
➡️जाम्बेजी नदी:- यह पश्चिमी जाम्विया से निकलकर बहती हुई हिंद महासागर में गिर जाती है ।
🔹इसी नदी पर विक्टोरिया जलप्रपात स्थित है, साथ ही
करीबा बांध भी इसी पर निर्मित किया गया है जो अफ्रीका में सबसे ज्यादा जलविद्युत का उत्पादन करता है।
ऑस्ट्रेलिया
🔹ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे प्रमुख नदी मरे-डार्लिंग हैं।
➡️ मरे डार्लिंग नदी:- मर्रे नदी काँस्युस्को पर्वत से निकलती है । आगे जाकर डार्लिंग नदी में जाकर गिरती हैऔर ये मरे- डार्लिंग नदी बनकर हिंद महासागर में गिरती है,
🔹 मरे नदी की लम्बाई 2500 km है और डार्लिंग नदी की लंबाई लगभग 1400km हैं।
दक्षिण अमेरिका
➡️अमेजन नदी:- दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है, साथ ही ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
🔹ये नदी एडीज पर्वत से शुरू होती है और अटलांटिक महासागर में गिरती है,
🔹विश्व की सबसे चौड़ी नहीं है।
🔹 Drainage Area (अपवाह तंत्र) के अनुसार विश्व की
सबसे बड़ी नदी है, इस नदी का Drainage अपवाह तंत्र लगभग 7o लाख स्क्वायर किलोमीटरहै।
➡️पराना नदी :- दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है ये नदी ब्राजीलियन उच्च भूमि से शुरू होती हैं और
ब्राजील, पेरागुए और अर्जेंटीना में बहते हुए
अटलांटिक महासागर में मिल जाती है,
उत्तरी अमेरिका
➡️मिसिसिपी - मिसौरी :- ये नदी उत्तर अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है ।
🔹ये नदी मिसिसिपी और मिसौरी नदी से मिलकर बनी है
🔹मिसिसिपी नदी का उद्गम इटास्का झील से होता है , और सेंट लुइस में ये मिसौरी नदी के साथ मिलकर बहती हुई मेक्सिको की खाड़ी में गिर जाती है
🔹इस नदी की कुल लंबाई 6240km है , ये नदी नदी विश्व का सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाती है ।
➡️सेंट लॉरेंस नदी:- ये भी उत्तर अमेरिका की प्रमुख नदियों में से है ये Great Lakes को अटलांटिक महासागर से जोड़ने का काम करती है।
🔹ये नदी उतरी अमेरिका सबसे व्यस्तम आंतरिक जल परिवहन मार्ग है।
➡️मैकेंजी नदी:- ये कनाडा की सबसे लम्बी नदी है।
➡️हडसन नदी:- न्यूयॉर्क शहर इसी के किनारे बसा है।
➡️रियो ग्रांडे नदी:- USA और मेक्सिको की अंतराष्ट्रीय सीमा बनाते हुए मेक्सिको की खाड़ी में गिर जाती है।
🔵
Aapki sabhi post achchhi hai
जवाब देंहटाएं