https://youtu.be/JJda6HL7uFw

डॉलर की तुलना में और कमजोर हो रहा है रुपया: - 76.35 हो सकता है डॉलर की तुलना में


डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। कल मंगलवार  को यह एक डॉलर के तुलना में 75.95 पर पहुंच गया। ऐसी आशंका जताई जा रही  है कि इस महीने के अंत तक रुपया 76.30 तक जा सकता है।

RBI हस्तक्षेप नहीं करेगा 

उधर, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपए की गिरती कीमत पर कोई कदम नहीं उठाने की सोच रहा है। क्योंकि इससे भारतीय निर्यातकों को फायदा होगा। फायदा इस तरह से होगा कि उनको डॉलर में पेमेंट मिलेगा और उसके सामने यहां पर ज्यादा रुपया मिलेगा। सरकार लगातार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विशेष इंसेंटिव दे रही है और इसलिए निर्यातकों को रुपया के गिरने का फायदा होगा।

आरबीआई का कहना है की रुपया का 76 तक जाना कोई  चिंता का विषय नहीं

हालांकि RBI के लिए डॉलर की तुलना में रुपया का 76 या 76.50 तक जाना कोई चिंता की बात नहीं है। क्योंकि यह उसके  RANGE में ही है। यही कारण है कि वह इस पर कोई हस्तक्षेप अभी आरबीआई  नहीं करेगा। अगर रुपया में इससे ज्यादा गिरावट आती है तो वह इसे रोकने के लिए आरबीआई  कदम उठा सकता है। कोटक सिक्योरिटीज  ने पिछले हफ्ते कहा था कि रिजर्व बैंक के कदम पर ट्रेडर्स की भी नजर रहेगी।


75 के ऊपर ही बना हुआ है रुपया

रुपया काफी लंबे समय से 75 के ऊपर ही बना हुआ है। विदेशी निवेशकों ने पिछले दो महीने में भारतीय बाजार से करीबन 80 हजार करोड़ रुपए की निकासी की है। इसके साथ ही कुछ बड़ी विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी भारतीय IPO में भी बेची है। इससे रुपए पर असर हो रहा है।

अमेरिका ब्रान्ड की खरीदी कर सकता हैं।

चिंता जताई जा रही है  कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक बान्ड की खरीदी में तेजी लाता है तो इसका सीधा असर रुपए पर भी दिखेगा। इसलिए रुपए की कीमत में और गिरावट हो सकती है। फेडरल रिजर्व बैंक के साथ करीबन 20 देशों के सेंट्रल बैंक इस हफ्ते में अपनी पॉलिसी दरों की निरक्षण करेगे। ऐसे में  उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व बैंक 25-30 अरब डॉलर के बॉन्ड खरीद सकता है।  नवंबर फेडरल रिजर्व बैंक ने 15 अरब डॉलर का बॉन्ड खरीदा था ।

फेडरल रिजर्व बैंक अपनी पॉलिसी में कोई नहीं कर रहा।

फेडरल रिजर्व बैंक इसी के साथ पॉलिसी की दरों को जस
का तस रख सकता है। यूरोजोन के केंद्रीय बैंक, जापान
और फिलिपींस, ताइवान और इंडोनेशिया भी अपनी
पॉलिसी की दरों को में बदलाव नहीं कर रहे हैं। डॉलर की तुलना में रुपया सोमवार को 75.77 पर बंद हुआ था। पिछले सप्ताह रुपए मे 0.8% की गिरावट आई थी। पिछले दो सप्ताह में रुपए में 1.3% की गिरावट दर्ज हुई।
Study 24 hr

यहां आपको पटना के खान सर के important note without error , और हर जरूरी materilas आपको सारे compitition exam के बेहतरीन तरीके से materilas chapter- wise मिल जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

If you any doubt . please let me know (यदि आपको कोई संदेह है तो कृपया मुझे बताएं।)

और नया पुराने