भारत के प्रमुख नदी बांध एवं परियोजनाएं
नदियों की घाटियो पर बडे-बडे बाँध बनाकर ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन स्थलों की सुविधाएं प्राप्त की जातीं हैं। इसीलिए इन्हें बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहते हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत का मंदिर' कहा था।
भाखड़ा नांगल परियोजना
यह भारत का सबसे ऊंचा गुरूत्वीय बांध है जिसकी ऊंचाई नदी तल से 226 मी. तथा समुद्र तल से 518 मी. है। भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर सतलज नदी पर है तथा इससे लाभान्वित होने वाले राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान है।
हीराकुंड परियोजना
उड़ीसा में महानदी पर निर्मित हैं हीराकुण्ड बांध भारत का सबसे लम्बा(4.8 किमी.) नदी बांध है। इसे 1957 में दूसरी पंचवर्षीय योजना में बनाया गया है।
टिहरी बाँध (अंग्रेज़ी: Tehri Dam) - उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी में स्थित है। यह बाँध गंगा नदी की प्रमुख सहयोगी नदी भागीरथी और भीलंगानर नदी के संगम पर बनाया गया है। टिहरी बाँध की ऊँचाई 260.5 मीटर है, जो इसे विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध बनाती है। तथा भारत का सबसे ऊंचा बांध है।
Tags:
Geography ( भूगोल)
Very helpful notes
जवाब देंहटाएं