https://youtu.be/JJda6HL7uFw

ओएमआर शीट पीडीएफ(OMR sheet pdf)

 

ओएमआर शीट क्या है और ओएमआर शीट पीडीएफ डाउनलोड करें।


दोस्तों आज चलिए हम वह OMR SHEET के बारे में जानते हैं जिसका हम अकसर ऑफलाइन परीक्षा देने में करते है जिसका पूरा नाम ऑप्टिकल मार्क रीडर है 

दोस्तो आपने भी कभी न कभी OMR SHEET पर परीक्षा जरूर दी होगी । अगर नहीं दी तो चलिए हम इसके बारे में जानते हैं । ओएमआर शीट पर चार ऑप्शन दिए रहते हैं। उस चार ऑप्शन में उस ऑप्शन को गोला करके रंगना होता है जो दिए प्रश्न पत्र में जो ऑप्शन सही हो वही ऑप्शन दिए गए ओएमआर शीट पर लगाते है ।

OMR SCANNER

OMR एक प्रकार का स्केनर होता है जिसके माध्यम से ओएमआर शीट को स्कैन किया जाता है। ओएमआर शीट को लेजर लाइट के माध्यम से डाटा एंट्री की जाती है। ओएमआर शीट में जो विद्यार्थियों ने काले घेरे किए होते हैं वहां से लेजर की मात्रा बहुत कम वापस आती है और जहां पर आपने गोले को काला नहीं किया हुआ है, वहां से लेजर की मात्रा बहुत ज्यादा वापस आती है। इस प्रकार ओएमआर स्कैनर आप की ओएमआर शीट का सारा डाटा लेकर सही और गलत उत्तर को बहुत कम समय में आपके दिए हुए जवाबो को पहचान लेता है। ओएमआर का इस्तेमाल सिर्फ परीक्षाओं में नहीं होता है बल्कि ओएमआर स्केनर का बहुत ज्यादा यूज है अलग-अलग संस्थाओं में अलग-अलग तरह से।


ओएमआर के फायदे

🔹 ओएमआर स्केनर के द्वारा समय की बचत होती है क्योंकि 1 घंटे के अंदर - अंदर ओएमआर स्कैनर के माध्यम से 10,000 से अधिक कॉपियां जांची जा सकती हैं। जिसके कारण परीक्षा फल का परिणाम घोषित करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और विद्यार्थियों को इंतजार भी नहीं करना पड़ता ।


 🔹 OMR स्कैनर के माध्यम से कॉपी जाचे जाने में गलतियां होने की संभावना ना के बराबर रहती है।


🔹 ओएमआर स्कैनर के माध्यम से डाटा कलेक्ट करने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। बहुत ही सरलता से डाटा कलेक्ट किया जा सकता है।



OMR के नुकसान

जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ चीजों का फायदा है तो उसका नुकसान भी जरूर होता है तो चलिए जानते हैं नुकसान क्या है ।

🔹ओएमआर शीट को भरते समय बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

🔹यदि ओएमआर शीट में कोई उत्तर गलत भर दिया है तो इस स्थिति में उसे सही नहीं किया जा सकता।


🔹OMR SHEET को यदि अच्छे से नहीं भरा है तो ओएमआर स्केनर उसके डाटा को काउंट नहीं करेगा। जिसके कारण उसका परिणाम परीक्षार्थी का परीक्षा - फल पर पड़ता है


OMR शीट भरने का सही तरीका

🔹OMR Sheet को भरते समय गोले को पूरी तरीके से काला करना अति आवश्यक है। उसे आधा या गोला के बाहर काला ना करें क्योंकि फिर मशीन उसे नहीं पढ़ पाएगी।

🔹ओएमआर शीट में काला करने के अलावा किसी और तरह का निशान जैसे की ☑️या ✖️ का साइन नहीं लगाया जा सकता।

🔹OMR SHEET पर वाइटनर पेन या कोई कलर पेंट का प्रयोग ना करें। सिर्फ ब्लू या ब्लैक पेन का ही प्रयोग किया जा सकता है

🔹 आप एक टप्रश्न के सिर्फ एक गोले को ही रंग सकते है दूसरा गोला को नहीं यदि आपने ओएमआर शीट में एक गोला भर के उसे काट के दूसरा उसी उत्तर में भरा है तो इस स्थिति में ओएमआर स्केनर आपके उत्तर का डाटा नहीं काउंट नहीं करेगा। और आपका परीक्षा फल बेकार हो जाएगा।

करें

OMR SHEET-💯 QUESTIONS PDF ke लिए यहां क्लिक करें

                               🔵

Study 24 hr

यहां आपको पटना के खान सर के important note without error , और हर जरूरी materilas आपको सारे compitition exam के बेहतरीन तरीके से materilas chapter- wise मिल जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

If you any doubt . please let me know (यदि आपको कोई संदेह है तो कृपया मुझे बताएं।)

और नया पुराने